महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने गोरखपुर जं. स्टेशन का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं और व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा

महाप्रबंधक, पूर्वोत्तर रेलवे श्री उदय बोरवणकर ने गोरखपुर जं. स्टेशन का निरीक्षण कर स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था, खान-पान सेवाओं और निर्माणाधीन कार्यों की स्थिति का जायज़ा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के साथ-साथ स्वच्छता और गुणवत्ता के मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

श्री बोरवणकर ने निर्माणाधीन पैदल उपरिगामी पुल का गहन निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य को निर्धारित गुणवत्ता के अनुरूप तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्टेशन के खान-पान स्टालों का भी निरीक्षण किया तथा खाद्य सामग्रियों के रख-रखाव और गुणवत्ता की बारीकी से जाँच की। उन्होंने स्टाल संचालकों को स्वच्छता बनाए रखने तथा यात्रियों को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने प्लेटफार्म संख्या-9 के पास स्थित पे एंड यूज प्रसाधन की साफ-सफाई का निरीक्षण करते हुए इसे निरंतर स्वच्छ बनाए रखने पर जोर दिया। इसके अलावा, 12555 गोरखपुर-बठिंडा गोरखधाम एक्सप्रेस में यात्रियों को उपलब्ध कराई जाने वाली लिनेन और प्रसाधनों की साफ-सफाई का भी निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने रेल यात्रियों से सीधे संवाद कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही यात्रा सुविधाओं के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया। उन्होंने अधिकारियों को यात्रियों की सुविधा और संतुष्टि को प्राथमिकता देते हुए स्टेशन पर व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Source – NER & RSB

Previous Next