अतिरिक्त सदस्य (ट्रैक्शन), रेलवे बोर्ड श्री सोमेश कुमार ने किया बरेका का दौरा

लोको निर्माण प्रक्रिया, तकनीकी दक्षता, गुणवत्ता एवं संरक्षा मानकों का किया गहन निरीक्षण

अतिरिक्त सदस्य (ट्रैक्शन), रेलवे बोर्ड श्री सोमेश कुमार ने दिनांक 03 अक्टूबर 2026 को बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने बरेका के लोको फ्रेम शॉप,लोको असेंबली शॉप, लोको टेस्ट शॉपों का गहन निरीक्षण कर लोको निर्माण की अत्याधुनिक तकनीक, उन्नत उत्पादन प्रक्रियाओं, उत्कृष्ट गुणवत्ता एवं संरक्षा मानकों का जायजा लिया।

उन्होंने अमृत भारत लोको के कैब का भी निरीक्षण किया तथा लोको निर्माण की विभिन्न प्रक्रियाओं, तकनीकी दक्षता एवं उत्पादन की बारीकियों की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से निर्माण प्रक्रिया एवं तकनीकी पहलुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

तत्पश्चात प्रशासन भवन स्थित कीर्ति कक्ष में श्री सोमेश कुमार की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर श्री मनीष कुमार ने प्लांट भेंट कर उनका स्वागत किया। बैठक के दौरान बरेका की उत्पादन गतिविधियों, तकनीकी प्रगति, लोको निर्माण, गुणवत्ता एवं विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई।

Source – RSB

Previous Next