विश्व पर्यटन दिवस पर रेलवे द्वारा 'स्वच्छ पर्यटक एवं हेरिटेज रेलवे स्थल' विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन

'स्वच्छता ही सेवा 2026' अभियान के अंतर्गत 27.09.2026 को विश्व पर्यटन दिवस के उपलक्ष्य में रेलवे द्वारा "स्वच्छ पर्यटक एवं हेरिटेज रेलवे स्थल" विषय पर एक व्यापक स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान संचालित किया गया। इस विशेष अभियान का उद्देश्य ऐतिहासिक महत्व के रेलवे परिसरों, धरोहरों और पर्यटन स्थलों से जुड़े प्रमुख स्टेशनों को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण-अनुकूल बनाना है।

अभियान के तहत प्रमुख हेरिटेज स्टेशनों जैसे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर, दतिया, खजुराहो, महाराजा छत्रसाल छतरपुर समेत अन्य पर्यटन स्टेशनों पर सघन सफाई अभियान चलाया गया। इसके साथ ही इन सभी स्टेशनों और स्थलों पर स्थित सामुदायिक स्वच्छता परिसरों और सार्वजनिक शौचालयों की गहन साफ-सफाई सुनिश्चित की गई। आमजन में स्वच्छता का संदेश प्रसारित करने के उद्देश्य से प्रमुख हेरिटेज रेलवे स्मारकों और ऐतिहासिक भवनों को 'स्वच्छता ही सेवा 2026' के प्रेरक संदेशों को डिसप्ले किया गया।

इसके अतिरिक्त, हेरिटेज व तीर्थ स्थलों से जुड़े स्टेशनों पर यात्रियों को जिम्मेदार पर्यटन अपनाने, परिसर को स्वच्छ बनाए रखने तथा नागरिक शिष्टाचार का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। मंडल रेल प्रशासन ने सभी सम्मानित यात्रियों और पर्यटकों से अपील की है कि वे रेलवे परिसरों को स्वच्छ रखने में सक्रिय योगदान दें।

Source – NCR & RSB

Previous Next