उत्तर मध्य रेलवे (NCR) द्वारा खजुराहो में मेगा प्लांटेशन ड्राइव: लगाए गए 30,000 औषधीय एवं फलदार पौधे

उत्तर मध्य रेलवे में महाप्रबंधक श्री नरेश पाल सिंह के दिशानिर्देशों के तहत व्यापक स्तर पर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से एक वृहद पौधरोपण अभियान  चलाया गया। इसी कड़ी में मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार  के कुशल नेतृत्व में इस सप्ताह खजुराहो क्षेत्र में 30,000 औषधीय, फलदार और छायादार पौधे लगाए गए।

​विशेष रूप से खजुराहो स्टेशन परिसर के निकटवर्ती क्षेत्र में सागौन सहित विभिन्न प्रजातियों का विशाल वृक्षारोपण किया गया।

नवांकुरित पौधों को आवारा मवेशियों व जानवरों से सुरक्षा प्रदान करने तथा उनके बेहतर विकास को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पूरे रोपण क्षेत्र की प्रॉपर फेंसिंग (तारबंदी) कराई गई है।

​उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार इस पौधरोपण अभियान में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए हैं, जिनमें प्रमुख रूप से 1,000 आम, 2,000 आंवला, 3,000 कंजी, 3,000 शीशम, 2,000 सेमर, 3,000 जामुन, 2,500 टिकोमा, 2,500 दालचीनी, 2,000 अमरूद, 2,000 बोगनविलिया, 2,000 जंगल जलेबी, 500 सागौन, 1,000 महुआ, 2,000 गुलमोहर, 500 कढ़ी पत्ता तथा 1,000 कनेर के पौधे शामिल हैं। 

​उत्तर मध्य रेलवे द्वारा उप महाप्रबंधक/सामान्य श्री अतुल कुमार मिश्रा के समन्वयन में संचालित यह हरित पहल न केवल खजुराहो स्टेशन क्षेत्र के सौंदर्यीकरण में मील का पत्थर साबित होगी, बल्कि स्थानीय पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण संतुलन को सुदृढ़ करने में भी अत्यंत सहायक सिद्ध होगी।

Source – NCR & RSB

Previous Next