कर्मचारी कल्याण निधि से 23 दिव्यांग रेलकर्मियों को वितरित की गई स्कूटी

कर्मचारी कल्याण की दिशा में एक सराहनीय पहल के तहत लखनऊ मंडल के 23 दिव्यांग रेलकर्मियों को कर्मचारी कल्याण निधि से स्कूटी वितरित की गई। गोरखपुर प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में महाप्रबंधक श्री उदय बोरवणकर ने मंडल रेल प्रबंधक श्री गौरव अग्रवाल की उपस्थिति में लाभार्थी कर्मचारियों को स्कूटी प्रदान की।

इस पहल का उद्देश्य दिव्यांग रेलकर्मियों के दैनिक आवागमन को अधिक सुगम और सुविधाजनक बनाना है। कर्मचारी कल्याण से जुड़ी ऐसी पहलें कर्मचारियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। स्कूटी मिलने से संबंधित रेलकर्मियों को अपने कार्यस्थल तक आने-जाने में सुविधा होगी और उनके दैनिक आवागमन में सहूलियत बढ़ेगी।

Source - RSB

Previous Next