आरा में महानंदा एक्सप्रेस हादसे पर रेलवे सख्त, महाप्रबंधक के निर्देश पर जांच शुरू

आरा जंक्शन पर रविवार की सुबह करीब 4:10 बजे महानंदा एक्सप्रेस की दो बोगियां पटरी से उतर गईं। दानापुर रेल मंडल के अंतर्गत हुई यह घटना उस समय हुई, जब न्यू जलपाईगुड़ी-कटिहार के रास्ते ट्रेन आरा जंक्शन होकर नई दिल्ली जा रही थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बेपटरी हुई दोनों बोगियां इंजन से लगी जनरल कोच थीं। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

रेलवे महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग और डीआरएम विनोद कुमार के निर्देश पर हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। बोगियों के पहिए जिस स्थान पर पटरी से उतरे, वहां रेलवे की टीमें जांच कर रही हैं। हादसे से जुड़े रखरखाव और तकनीकी पहलुओं समेत सभी बिंदुओं की पड़ताल की जा रही है।

पटरी से उतरी बोगियों को हटाने और रेल परिचालन को सामान्य करने के लिए रेलवे की ओर से राहत एवं तकनीकी कार्य शुरू कर दिए गए हैं।

Source – RSB

Previous Next