मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने नंदगंज स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और संरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की

मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी श्री आशीष जैन ने 30 अगस्त 2026 को नंदगंज स्टेशन पहुंचकर यात्री सुविधाओं का औचक जायजा लिया। उन्होंने स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफॉर्म, फुट ओवर ब्रिज, पेयजल की शुद्धता एवं साफ-सफाई व्यवस्था को देखा।

संरक्षा व्यवस्थाओं के तहत श्री आशीष जैन ने VDU पैनल, वीडर काउंटर, रिले रूम, लॉक एंड ब्लॉक इंस्ट्रूमेंट, एक्सल काउंटर और आई.पी.एस. रूम सहित विभिन्न संरक्षा उपकरणों की स्थिति परखी।

उन्होंने नंदगंज स्टेशन स्थित गुड्स शेड एवं मालगोदाम का भी दौरा किया। इस दौरान माल की लोडिंग एवं अनलोडिंग, माल के रख-रखाव, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था एवं संबंधित हितधारकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति देखी गई।

नंदगंज स्टेशन यार्ड में स्थित पॉइंट एवं क्रॉसिंग 204B की संरक्षा व्यवस्था की भी बारीकी से समीक्षा की गई। इस दौरान पॉइंट एवं क्रॉसिंग की समग्र स्थिति, ट्रैक फिटिंग, स्विच रेल, स्टॉक रेल और गेज टेस्टिंग समेत संरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं को परखा गया।

नंदगंज पी.वे. (स्टोर) के दौरे के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने स्टोर में बिखरी रेलपथ सामग्री को निर्धारित स्थान पर व्यवस्थित रखने तथा परिसर में साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए रेलपथ पर्यवेक्षक को सख्त निर्देश दिए।

Source - Varanasi Division & RSB

Previous Next