ललितपुर-खजुराहो रेलखंड पर चलाया गया टिकट जांच अभियान , बिना टिकट /अनियमित टिकट एवं अनाधिकृत सामान लेकर यात्रा करने वालों में मचा हड़कंप

मंडल रेल प्रबंधक झाँसी श्री अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमन वर्मा के निर्देशन में बिना टिकट यात्रियों की रोकथाम हेतु दिनांक 23.07.2026 को ललितपुर-खजुराहो रेलखंड पर व ट्रेनों में बिना टिकट/अनियमित यात्रा करते हुए / गंदगी फ़ैलाने वाले कुल 76 यात्रियों से 80770 रूपए का रेल राजस्व वसूल किया गया I उपरोक्त जांच अभियान में मुख्य टिकट निरीक्षक श्री सुरेन्द्र ग्वाला, प्रदीप कुमार श्रीवास, अभिषेक भटनागर, रोहित कुशवाहा तथा मनीष अग्रवाल द्वारा अहम् योगदान प्रदान किया गया ।

श्री अमन वर्मा के अनुसार इस प्रकार के जांच अभियान निरंतर जारी रहेंगे । अतः यात्रियों से अनुरोध है कि वह उचित यात्रा टिकट लेकर एवं निर्धारित सीमा से अधिक सामान को बुक कराकर ही यात्रा करे तथा रेल परिसर में धुम्रपान एवं गंदगी न फैलाए ।

Source – RSB

Previous Next