गुढा स्टेशन पर डेडिकेटेड टेस्ट ट्रैक का सिग्नलिंग कार्य सफलतापूर्वक किया

आरडीएसओ डेडिकेटेड टेस्ट ट्रैक को गुढा स्टेशन के यार्ड के साथ रेल कनेक्टिविटी प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य

उत्तर पश्चिम रेलवे ने जोधपुर मंडल के गुड़ा स्टेशन पर आरडीएसओ डेडिकेटेड टेस्ट ट्रैक को रेल नेटवर्क से जोड़ने के लिए आवश्यक सिग्नलिंग कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया है। इस कार्य के तहत स्टेशन पर स्थापित इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग (EI) प्रणाली में आवश्यक तकनीकी कार्य किए गए।

कार्य पूर्ण होने के बाद  सायं पहली ट्रेन को सिग्नल देकर सफलतापूर्वक  संचालित किया गया। यह रेलवे की तकनीकी दक्षता एवं संरक्षित रेल संचालन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कार्य है।

इस कार्य के अंतर्गत प्रमुख रूप से निम्नलिखित संशोधन किए गए—

- गुढा स्टेशन के छोर पर स्लॉट कंट्रोल (Slot Control) प्रणाली स्थापित की गई, जिससे आरडीएसओ के डेडिकेटेड टेस्ट ट्रैक को गुढा स्टेशन के यार्ड के साथ मुख्य रेल नेटवर्क के साथ संरक्षित रूप से संपर्क स्थापित किया जा सके।

- स्टेशन के सभी 18 प्वाइंट्स के लिए प्वाइंट इंडिकेशन सर्किट (NDKR1/RDKR1) में नवीनतम रेलवे संरक्षा नीति के अनुरूप संशोधन किए गए। इन परिवर्तनों से प्वाइंट संचालन की विश्वसनीयता एवं सुरक्षा में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

यह कार्य डेडिकेटेड टेस्ट में विकसित नई रेल प्रौद्योगिकियों, ट्रैक, कोच एवं अन्य रेलवे प्रणालियों के परीक्षण को अधिक प्रभावी और संरक्षित बनाने में सहायक होगा। साथ ही, रेलवे की आधुनिक, संरक्षित एवं तकनीकी आधारित रेल अवसंरचना विकसित करने की प्रतिबद्धता को भी सुदृढ़ करता है।

Source - RSB

Previous Next