उत्तर रेलवे ने जम्मू डिवीजन के कठुआ रेलवे स्टेशन का नाम आधिकारिक तौर पर बदलकर "शहीद कैप्टन सुनील कुमार चौधरी कठुआ" रेलवे स्टेशन कर दिया है। यह बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
17 जुलाई को जारी एक सर्कुलर के अनुसार, स्टेशन का नया अल्फा कोड MSKT होगा, जो पहले KTHU था। सर्कुलर में स्पष्ट किया गया है कि स्टेशन से संबंधित अन्य सभी विवरण पहले की तरह ही रहेंगे। इसके अलावा, अनारक्षित टिकटिंग प्रणाली (UTS) और पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) में स्टेशन का नाम "MC सुनील कठुआ" के रूप में प्रदर्शित होगा।
Source-NR

