जोधपुर रेलवे स्टेशन पर डिजिटल लॉकर सुविधा से यात्रियों को बड़ी राहत।

जोधपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डिजिटल लॉकर सेवा उपलब्ध कराई गई है, जो यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है।  डिजिटल लॉकर प्रणाली को उपयोग में लाना बेहद सरल और सुविधाजनक है। यात्री अपने मोबाइल नंबर और OTP के माध्यम से लॉकर को सक्रिय कर सकते हैं, जिससे प्रक्रिया तेज और सुरक्षित बनती है। इसके साथ ही QR कोड स्कैन कर ऑनलाइन भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे यात्रियों को नकद लेनदेन की आवश्यकता नहीं रहती।

रेलवे प्रशासन के अनुसार यह आधुनिक सुविधा यात्रियों के सफर को अधिक सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे विशेष रूप से उन यात्रियों को लाभ मिल रहा है, जिन्हें ट्रेन के बीच लंबे अंतराल के दौरान स्टेशन या शहर में जाना होता है और वे अपने सामान की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहते हैं।

डिजिटल लॉकर व्यवस्था के माध्यम से जोधपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को सुरक्षित, आधुनिक और तकनीक आधारित सुविधा प्रदान की जा रही है, जिससे उनकी यात्रा और भी सुगम बन रही है।

Source/RSB

Previous Next