छठ महापर्व के दृष्टिगत यात्रियों की बढ़ती भीड़ और अतिरिक्त मांग को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे के झाँसी मंडल द्वारा व्यापक तैयारियाँ की गई हैं। उद्देश्य है कि यात्रियों को एक सुरक्षित, सुविधाजनक और सुचारु यात्रा अनुभव प्रदान किया जा सके।
इस अवसर पर मंडल से गुजरने वाली 53 विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है, जो कि दिल्ली (ह. निजामुद्दीन), मुंबई, वाराणसी, प्रयागराज, बलिया, अयोध्या, मुजफ्फरपुर, आसनसोल जैसे प्रमुख शहरों को जोड़ती हैं। यात्रियों की सुविधा हेतु मांग और रूट की आवश्यकता के अनुसार इन ट्रेनों का संचालन सुनिश्चित किया गया है। इसके अतिरिक्त, झाँसी मंडल के अंतर्गत 7 विशेष ट्रेनें प्रारंभ की जा रही हैं, जिनमें से 6 ट्रेनें वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी स्टेशन से तथा 1 ट्रेन ग्वालियर स्टेशन से चलाई जा रही हैं।
दिनांक 22 अक्टूबर को झांसी मंडल से रवाना होने वाली विशेष ट्रेनों में यात्रियों ने भारी संख्या में यात्रा की:
- ग्वालियर–बरौनी स्पेशल (ट्रेन संख्या 04137) में ग्वालियर स्टेशन से लगभग 525 टिकट एवं वीरांगन लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन से कुल 182 अनारक्षित क्लास में टिकट बुक किए गए। साथ ही आरक्षित श्रेणी में भी बड़ी संख्या में यात्रा के लिए रवाना हुए।
- वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी–पटना स्पेशल (04183) से गंतव्य की ओर रवाना हुई।
- झाँसी–हड़पसर स्पेशल (01926) के लिए रवाना किया गया।
यात्रियों की सुविधा के लिए मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों पर हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। यात्रियों को सहायता प्रदान करने हेतु रेलवे स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। वरिष्ठ अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं, वहीं रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की टीमें 24x7 ड्यूटी पर तैनात हैं ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।
विशेष जानकारी:
दिनांक 23 अक्टूबर 2025, को झाँसी मंडल के वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी स्टेशन से एक विशेष ट्रेन शाम 16:50 बजे प्रस्थान करेगी, जो बांद्रा टर्मिनस तक जाएगी। यह ट्रेन दतिया, डबरा, ग्वालियर, गुना, उज्जैन, रतलाम और सूरत जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ठहराव लेगी।
रेल प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि वे यात्रा के दौरान रेलवे द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी सहायता के लिए हेल्प डेस्क या रेलवे अधिकारियों/कर्मचारियों से संपर्क करें।
Source/RSB

.jpg)