त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए जबलपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण।

दिनांक 21 अक्टूबर 2025 को महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय ने त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जबलपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन पर की गई तैयारियों का जायजा लिया और यात्रियों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्लेटफॉर्म, यात्री प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, पेयजल, साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की भी विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भीड़ प्रबंधन, समयबद्ध ट्रेन संचालन और यात्रियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। महाप्रबंधक ने कहा कि त्योहारों के दौरान यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और सहज यात्रा अनुभव उपलब्ध कराना रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Source/RSB

Previous Next