दिनांक 19.07.2025 को रेलवे स्टेशन प्रयागराज पर रेलवे सुरक्षा बल, प्रयागराज ने ऑपरेशन यात्री सुरक्षा अभियान के तहत मोबाइल चोरी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया। प्रयागराज स्टेशन के प्लेटफ़ॉर्म-1 पर हावड़ा एंड साइडिंग लाइन, रेलवे कॉलोनी जाने वाले रास्ते के गेट के पास एक शातिर अभियुक्त को यात्री से चोरी किए गए दो मोबाइल (कीमत ₹46,900) के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-पता: अतुल भारतीय है।
महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त / रेलवे सुरक्षा बल, उत्तर मध्य रेलवे / प्रयागराज के दिशानिर्देशन में, श्रीमान वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त / रेलवे सुरक्षा बल, प्रयागराज के प्रभावी मार्गदर्शन में एवं पोस्ट कमांडर / रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट प्रयागराज के कुशल नेतृत्व में यात्री सामान की चोरी की रोकथाम व चोरी में संलिप्त अपराधियों की धरपकड़ हेतु गिरफ्तार करने वाली टीम में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, प्रयागराज के उप निरीक्षक श्री नितिन कुमार, क्राइम विंग (D&I) प्रयागराज के सहायक उप निरीक्षक श्री लाखन सिंह एवं राजकीय रेलवे पुलिस के उप निरीक्षक श्री राजकुमार चौहान शामिल थे।
Source/RSB

