पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती सुनीता सिंह द्वारा किया गया वृक्षारोपण।

पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन, हाजीपुर की अध्यक्षा श्रीमती सुनीता सिंह के पर्यावरण संरक्षण के प्रति संकल्प को पूरा करने के उद्देश्य से उनके मार्गदर्शन में LITTLE ANGELS KINDERGARTEN AND PLAY SCHOOL, कोनहाराघाट के प्रांगण में दिनांक 15.07.2025 को वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें अध्यक्षा द्वारा वृक्षारोपण किया गया।

संगठन की अध्यक्षा ने हरियाली के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए कहा कि हमें समय-समय पर विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण करना चाहिए, ताकि हमारे आस-पास हरियाली बनी रहे और पर्यावरण भी सुरक्षित रह सके।

बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व की जानकारी दी गई तथा जागरूकता लाने के उद्देश्य से एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया, जिसका बच्चों ने भरपूर आनंद उठाया।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि पेड़-पौधे कार्बन डाइऑक्साइड एवं अन्य हानिकारक गैसों को अवशोषित कर हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, जिससे अधिक मात्रा में ऑक्सीजन प्राप्त होती है जो हमारे जीवन के लिए अत्यंत लाभकारी है। साथ ही ये पर्यावरण को स्वच्छ रखते हैं और गर्मी के प्रभाव को भी कम कर देते हैं।

विद्यालय में उपस्थित सभी बच्चों से वृक्षारोपण कराया गया। साथ ही सिलाई केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं को उपहार स्वरूप गमले सहित एक-एक पौधा भेंट किया गया और घर में उसकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में संगठन की सचिव श्रीमती मीनाक्षी कुमार, कोषाध्यक्ष श्रीमती अर्चना चौधरी, संयुक्त सचिव श्रीमती प्रियंका सिंह एवं अन्य सदस्याओं द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया।

Source/RSB

Previous Next