झाँसी मंडल में मोबाइल वीडियो वैन द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान।

दिनांक 17 जुलाई 2025 को झाँसी मंडल द्वारा रेल यात्रियों एवं रेल-सड़क उपयोगकर्ताओं को सुरक्षित यात्रा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत मोबाइल वीडियो वैन के माध्यम से दिनांक 17.07.2025 को मंडल के ग्वालियर-धौलपुर सेक्शन के अंतर्गत विभिन्न स्थानों जैसे वानमौर, मुरैना, गेट संख्या 451, मुरैना स्टेशन चौराहा, नूराबाद बैरियर चौराहा इत्यादि पर ऑडियो-विज़ुअल माध्यमों से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस अभियान का संचालन संरक्षा सलाहकार श्री सुनील कुमार गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान रेलवे क्रॉसिंग पर सावधानी बरतने, चलती ट्रेन में चढ़ने-उतरने से बचाव, पटरियों पर न चलने तथा अन्य सुरक्षा उपायों के बारे में आम जनमानस को वीडियो एवं ध्वनि संदेशों के माध्यम से जानकारी दी गई।

रेल प्रशासन आम जनता से अपील करता है कि वे रेल सुरक्षा नियमों का पालन करें और अपनी व दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

Source/RSB

Previous Next