उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज मंडल में 23 जून 2025 को मंडल रेल प्रबंधक श्री रजनीश अग्रवाल की अध्यक्षता में फ्रेट कस्टमर मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य साइडिंग प्रतिनिधियों के साथ संवाद स्थापित कर माल लदान को बढ़ावा देना तथा उनके सुझावों एवं समस्याओं पर विचार करना रहा।
श्री अतुल यादव, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (फ्रेट), प्रयागराज ने सभी प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए रेलवे के साथ उनके सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। बैठक में साइडिंग से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई तथा उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन भी दिया गया।
मंडल रेल प्रबंधक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि माल लदान में वृद्धि हेतु नियमित समीक्षा एवं फॉलोअप प्रक्रिया को और तेज किया जाए, जिससे समयबद्ध एवं पारदर्शी सेवाएँ सुनिश्चित की जा सकें। बैठक में यह विश्वास व्यक्त किया गया कि प्रयागराज मंडल भविष्य में माल ढुलाई के लक्ष्यों को पार करने में सक्षम होगा।
इस अवसर पर मंडल के कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे, जिनमें अपर मंडल रेल प्रबंधक (सामान्य) श्री संजय सिंह, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (फ्रेट एवं सामान्य), वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (सामान्य), उप मुख्य यातायात प्रबंधक (कानपुर एवं टूण्डला), वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता (ओ एंड एफ), वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (टीआरडी), वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक एवं सहायक वाणिज्य प्रबंधक (फ्रेट) प्रमुख रूप से शामिल रहे।
Source/RSB

