पश्चिम मध्य रेलवे की महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय की अध्यक्षता में को-ऑर्डिनेशन रिव्यू मीटिंग आयोजित हुई। बैठक में अपर महाप्रबंधक श्री प्रमोद कुमार खत्री, प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी श्री प्रवीन खोराना, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर श्री एम. विजय कुमार, प्रमुख मुख्य दूरसंचार एवं संकेत इंजीनियर श्री एकनाथ मोहकर, प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक श्री गुरिंदर मोहन सिंह, प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक श्री कुशाल सिंह, प्रमुख मुख्य इंजीनियर श्री आशुतोष, प्रधान वित्त सलाहकार सुश्री मनजीत कौर, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री एस. डी. पाटीदार, प्रमुख मुख्य इलेक्ट्रिकल इंजीनियर श्री मुकेश, प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक श्री मनोज कुमार गुप्ता, प्रमुख मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री राजीव कुमार यादव एवं मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) श्री एम. एस. हाशमी सहित अन्य विभागाध्यक्ष उपस्थित थे। जबलपुर, भोपाल और कोटा के मंडल रेल प्रबंधक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े।
बैठक में संरक्षा, पंक्चुअलिटी, अधोसंरचना कार्य, अमृत स्टेशन पुनर्विकास, रेल मदद, माल ढुलाई आय वृद्धि तथा पूंजी व्यय योजना की समीक्षा की गई। महाप्रबंधक ने रेलवे बोर्ड के सुरक्षा निर्देशों के पालन, वेल्ड अनुरक्षण, मानसून तैयारी, सिग्नलों व रेल फ्रैक्चर की निगरानी और मानव त्रुटियों में कमी लाने पर जोर दिया।
उन्होंने ट्रेनों की गति एवं समयपालन, स्टेशन निर्माण कार्यों को समयसीमा में पूर्ण करने, और यात्री सुविधाओं विशेषकर ‘रेल मदद’ एनालिसिस को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। अंत में उन्होंने मंडलों को सतर्कता के साथ संरक्षा अभियानों के पालन और कर्मचारियों के परामर्श पर बल दिया।
Source/WCR

