आरपीएफ महिला आरक्षक को सराहनीय कार्य के लिए महानिरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल ने किया सम्मानित।

दिनांक 06.03.2025 को, समय लगभग 08:00 बजे, निरीक्षक कोसीकलां द्वारा ऑफ-ड्यूटी श्रीमती रेखा, महिला कांस्टेबल, रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट कोसीकलां को सूचना दी गई कि गाड़ी संख्या 11842 से यात्रा कर रही एक गर्भवती महिला दर्द से कराह रही है। उन्हें निर्देश दिया गया कि वह 05 मिनट में वर्दी पहनकर प्लेटफॉर्म संख्या 05 पर पहुंचें।

महिला कांस्टेबल रेखा द्वारा अपने आवास से आवश्यक वस्तुएं (कपड़े आदि) लेकर तुरंत प्लेटफॉर्म संख्या 05 पर पहुंचने पर देखा गया कि उक्त महिला की पहले ही डिलीवरी हो चुकी थी। चूंकि मौके पर कोई डॉक्टर या नर्स मौजूद नहीं थे, महिला कांस्टेबल ने तत्काल आरपीएफ स्टाफ को ब्लेड, कॉटन, पट्टी आदि आवश्यक सामग्री लाने हेतु भेजा, जिससे डिलीवरी की आगे की प्रक्रिया पूरी की जा सके।

इसके तुरंत बाद आरपीएफ स्टाफ द्वारा एक नर्स को भी मौके पर लाया गया। महिला कांस्टेबल रेखा एवं नर्स के सहयोग से उक्त महिला की नेचुरल डिलीवरी पूर्ण कराई गई तथा जच्चा-बच्चा को सुरक्षित सिविल अस्पताल, कोसीकलां में भर्ती कराया गया।

महिला आरक्षक रेखा ने समय रहते अपनी सूझबूझ, तत्परता एवं अदम्य साहस का परिचय देते हुए महिला यात्री और उसके नवजात शिशु की जान की रक्षा की। उनके इस सराहनीय कार्य के लिए महानिरीक्षक, रेलवे सुरक्षा बल, प्रयागराज — श्री अमिय नंदन सिन्हा द्वारा उन्हें उत्तर मध्य रेलवे के ‘मार्च 2025 माह के सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी’ के रूप में चयनित कर सम्मानित किया गया है।

Source/RSB

Previous Next