रेलवे में यात्रियों की सुविधा हेतु यूटीएस मोबाइल ऐप से ऑनलाइन अनारक्षित टिकट बनाई जा रही है। इसके लिए प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक के निर्देशन में पश्चिम मध्य रेल में तीनों मंडलों के वाणिज्य विभाग द्वारा जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। जिसके परिणामस्वरूप माह मार्च 2025 में यूटीएस ऐप से बुक कुल 1,22,685 टिकटों से 6,56,515 यात्रियों ने यात्रा की, जिससे रेलवे को 1 करोड़ 31 लाख 03 हजार 575 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।
पश्चिम मध्य रेल के सभी स्टेशनों पर ऑनलाइन जनरल टिकट के लिए यूटीएस मोबाइल ऐप की सुविधा दी जा रही है। यात्रियों के बीच इस ऐप की लोकप्रियता बढ़ने के साथ-साथ अनारक्षित टिकट लेने के आंकड़ों में भी काफी वृद्धि हुई है। इस ऐप के माध्यम से माह मार्च 2025 में मंडलवार जानकारी इस प्रकार है:
- जबलपुर मंडल: यूटीएस मोबाइल ऐप के द्वारा कुल 35,170 बुक टिकटों से 2,93,702 यात्रियों ने यात्रा की, जिससे रेलवे को 43 लाख 37 हजार 690 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।
- भोपाल मंडल: यूटीएस मोबाइल ऐप के द्वारा कुल 40,033 बुक टिकटों से 2,06,607 यात्रियों ने यात्रा की, जिससे रेलवे को 46 लाख 27 हजार 255 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।
- कोटा मंडल: यूटीएस मोबाइल ऐप के द्वारा कुल 47,400 बुक टिकटों से 1,55,852 यात्रियों ने यात्रा की, जिससे रेलवे को 41 लाख 32 हजार 630 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।
रेलवे ने ऐप से टिकट बुक करने संबंधित अधिक जानकारी वेबसाइट www.utsonmobile.indianrail.gov.in से प्राप्त की जा सकती है।
रेल प्रशासन ने अनारक्षित टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों से अपील की है कि वे मोबाइल टिकटिंग ऐप पर यूटीएस के उपयोग को बढ़ावा दें और उपयोग से जुड़े हितों का लाभ उठाएं।
Source/WCR

