मुख्य वाणिज्य प्रबंधक/फ्रेट मार्केटिंग, उत्तर मध्य रेलवे ने किया कानपुर सेंट्रल पर निरीक्षण।

दिनांक 24 मार्च, 2025 को मुख्य वाणिज्य प्रबंधक/उत्तर मध्य रेलवे/फ्रेट मार्केटिंग श्रीमती अनु मणि त्रिपाठी ने कानपुर सेंट्रल पर यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया। कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को और अधिक बेहतर बनाने के लिए खानपान स्टालों, पार्किंग तथा यात्री प्रतीक्षालय, डोरमेट्री, जन सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान मुख्य विद्युत इंजीनियर/उत्तर मध्य रेलवे, श्री के. एम. सिंह; उप मुख्य यातायात प्रबंधक/कानपुर, श्री आशुतोष सिंह; सहायक वाणिज्य प्रबंधक/कानपुर, श्री संतोष कुमार त्रिपाठी एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

मुख्य वाणिज्य प्रबंधक/फ्रेट मार्केटिंग, उत्तर मध्य रेलवे ने स्टेशन पार्किंग के निरीक्षण के दौरान यात्रियों को मैनुअल बिल के स्थान पर डिजिटल बिल देने एवं खानपान की सुविधाओं के निरीक्षण के दौरान गुणवत्ता के साथ स्वच्छता के मानकों का भी पालन करने का निर्देश दिया। मुख्य वाणिज्य प्रबंधक ने आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए सामान्य प्रतीक्षालय में एसी लगाने का निर्देश दिया एवं स्टेशन परिसर में पेयजल सुविधाओं को और अधिक उन्नत करने पर जोर दिया। मुख्य वाणिज्य प्रबंधक/उत्तर मध्य रेलवे ने प्लेटफॉर्म संख्या 6/7 पर निरीक्षण के दौरान यात्री शेडों को तत्काल दुरुस्त करने के लिए कहा।

Source/RSB

Previous Next