69वां विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार समारोह 2024 सम्पन्न।

रेल सप्ताह समारोह 2024 के अंतर्गत 69वां विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार समारोह मदनमहल स्थित रेल उत्सव सामुदायिक भवन में उल्लासपूर्वक मनाया गया। इस समारोह में पश्चिम मध्य रेल की महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय ने भोपाल, जबलपुर, कोटा मंडलों, कारखानों और मुख्यालय में कार्यरत 09 अधिकारियों और 45 कर्मचारियों को विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार और 02 अधिकारियों और 16 कर्मचारियों को रेल सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया। इसके साथ ही ओव्हरऑल एफिशिएंसी शील्ड सहित कुल 25 विभागीय दक्षता शील्ड भी प्रदान की गईं।

समारोह में अपर महाप्रबंधक श्री एकनाथ मोहकर, प्रमुख दूरसंचार एवं संकेत इंजीनियर, पश्चिम मध्य रेल महिला कल्याण संगठन की सदस्याएं, मंडल रेल प्रबंधक, विभागाध्यक्ष, अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

महाप्रबंधक ने अपने संबोधन में बताया कि पश्चिम मध्य रेल को वर्ष 2023-24 के दौरान "अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार" में माननीय रेल मंत्री द्वारा "लेखा और वित्त प्रबंधन शील्ड" और "कार्मिक प्रबंधन शील्ड" से सम्मानित किया गया।

वर्ष 2024 में की गई उपलब्धियों में, पश्चिम मध्य रेल की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया, जिनकी लागत लगभग 4880 करोड़ रुपये है। इसके अलावा, 183 किमी नई रेल लाइन, दोहरीकरण और तिहरीकरण के कार्य भी पूर्ण किए गए हैं। पश्चिम मध्य रेल ने 55 मिलियन टन माल लदान भी किया है और 7.91 मेगावाट क्षमता के सोलर प्लांट स्थापित किए हैं, जिससे 4.35 करोड़ रुपये की सालाना बचत हो रही है।

इस अवसर पर महाप्रबंधक ने विभिन्न विभागों को कुल 24 विभागीय दक्षता शील्ड प्रदान कीं, जिसमें जबलपुर मंडल को ओव्हरऑल एफिशिएंसी शील्ड भी मिली।

Source/WCR

Previous Next