ऑपरेशन "यात्री सुरक्षा" के तहत चेकिंग के दौरान यात्री सामान की चोरी करने वाले 01 शातिर चोर को 01 अदद मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया।

दिनांक 05.01.2025 को क्राइम विंग आगरा एवं जी.आर.पी. आगरा छावनी द्वारा ऑपरेशन "यात्री सुरक्षा" के तहत चेकिंग के दौरान यात्री सामान की चोरी करने वाले 01 शातिर चोर को 01 अदद मोबाइल फोन के साथ आगरा छावनी स्टेशन के प्लेटफार्म नं. 01 के झाँसी छोर से आगे रोलिंग हट के पास से समय 12:10 बजे गिरफ्तार किया गया। आरोपी द्वारा उक्त मोबाइल फोन को पूर्व में आगरा छावनी स्टेशन पर खड़ी गाड़ी से चोरी करना बताया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
(1) शैलेंद्र पुत्र स्वर्गीय श्री अर्जुन, उम्र 21 वर्ष, निवासी राजपुर दयाला, थाना करैरा, जिला शिवपुरी (मध्य प्रदेश)

बरामदगी
01 मोबाइल फोन (मोटोरोला कम्पनी)
कुल कीमत लगभग 10,000 /- (दस हजार रुपये)

गिरफ्तार करने वाली टीम
CIB(D&I) आगरा
ASI राजा राम मीना
GRP/AGC
SI जीतेन्द्र कुमार, हमराह स्टाफ/

Source/RSB

Previous Next