महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय द्वारा विभिन्न बैठकों में समय-समय पर पश्चिम मध्य रेलवे की ऑरिजिनेटिंग रेवेन्यू बढ़ाने के निर्देश दिए जाते हैं। इसी कड़ी में प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक एवं प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक के निर्देशन में वाणिज्य/परिचालन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा कार्य करते हुए जबलपुर, भोपाल और कोटा तीनों मंडलों में रेल राजस्व बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
इस वित्तीय वर्ष के अप्रैल से नवम्बर माह तक पश्चिम मध्य रेल ने लगभग कुल रुपये 5268 करोड़ 78 लाख का ऑरिजिनेटिंग रेवेन्यू अर्जित किया है। जिसमें मद वाइस आय पर नजर डालें तो यात्री यातायात से रुपये 1609 करोड़ 21 लाख, माल यातायात से रुपये 3389 करोड़ 38 लाख, अन्य कोचिंग मद में रुपये 117 करोड़ 04 लाख एवं विविध आय यानि संड्री से रुपये 153 करोड़ 15 लाख का रेलवे राजस्व प्राप्त किया है। अकेले नवम्बर माह में पश्चिम मध्य रेल ने 649 करोड़ 89 लाख रुपये ऑरिजिनेटिंग रेवेन्यू अर्जित किया। जिसमें यात्री यातायात से रुपये 194 करोड़ 56 लाख, माल यातायात से रुपये 428 करोड़ 03 लाख, अन्य कोचिंग मद में रुपये 17 करोड़ 06 लाख एवं विविध आय यानि संड्री से रुपये 10 करोड़ 24 लाख का रेलवे राजस्व प्राप्त किया है।
यात्री यातायात में रेलवे राजस्व बढ़ाने के लिए पमरे द्वारा निम्नलिखित प्रयास किए जा रहे हैं:
- यात्रियों के लिए रेल यात्रा को सुरक्षित और बेहतर बनाया गया।
- स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।
- पमरे से चलने वाली स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि को विस्तारित कर चलाया जा रहा है।
- यात्री ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची को क्लीयर करने के लिए अतिरिक्त कोच लगाए जा रहे हैं।
- पश्चिम मध्य रेल में मिलने वाले प्रायोगिक ठहराव की अवधि यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बढ़ाई जा रही है।
- अधोसंरचना कार्यों में गति प्रदान कर यात्री ट्रेनों की गति में वृद्धि की गई, साथ ही समयपालन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
माल यातायात में रेलवे राजस्व बढ़ाने के लिए पमरे द्वारा निम्नलिखित प्रयास किए जा रहे हैं:
- मालगाड़ियों की औसत गति में वृद्धि करके अलग-अलग रेल खंड की क्षमता में वृद्धि और इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाया गया।
- माल गोदामों में राउंड द क्लॉक यानी चौबीस घंटे लोडिंग एवं अनलोडिंग सेवाएं दी जा रही हैं।
- गतिशक्ति कार्गो टर्मिनल / साइडिंग को बढ़ाने का निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
- नई रेल लाइन/दोहरीकरण/तिहरीकरण जैसे अधोसंरचना कार्यों में गति प्रदान की जा रही है।
- मालगाड़ियों में ऑपरेशनल सुधार भी किए जा रहे हैं।
- गुड्स टर्मिनल की वर्किंग में सुधार एवं मालगाड़ियों के डिटेंशन को कम किया गया है।
पश्चिम मध्य रेलवे तीनों मंडलों जबलपुर, भोपाल और कोटा द्वारा रेलवे राजस्व वृद्धि के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
Source/WCR

