उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा प्रताप नगर स्थित जेईसीसी में राइजिंग राजस्थान ग्लोबल एक्सपो में लगाई गई प्रदर्शनी में बुधवार को राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर स्टेशन के प्रस्तावित पुनर्विकास के मॉडल का अवलोकन किया।
माननीय मुख्यमंत्री ने जयपुर स्टेशन के प्रस्तावित पुनर्विकास के मॉडल को देखा। साथ ही वंदे भारत तथा विभिन्न इंजनों के मॉडल का अवलोकन किया और रेलवे की कार्यप्रणाली को समझा तथा रेलवे द्वारा किए गए प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। माननीय मुख्यमंत्री के साथ माननीय ऊर्जा मंत्री श्री हीरालाल नागर जी एवं माननीय उद्योग एवं वाणिज्य, युवा मामले एवं खेल, कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता, नीति निर्धारण राज्य मंत्री श्री कृष्ण कुमार विश्नोई ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण भी मौजूद रहे एवं उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री जी को राजस्थान में रेलवे द्वारा किए जा रहे इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों की जानकारी दी।
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़, माननीय उद्योग एवं वाणिज्य, सूचना, प्रौद्योगिकी एवं संचार, युवा मामले और खेल, कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता, सैनिक कल्याण मंत्री राजस्थान सरकार ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
प्रदर्शनी के अंतिम दिन स्कूली बच्चों ने भी रेलवे द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी का आनंद लिया। वंदे भारत, नमो भारत, स्लीपर वंदे भारत, जयपुर स्टेशन के पुनर्विकास का 3डी मॉडल, विभिन्न प्रकार के इंजनों के मॉडल बच्चों के आकर्षण का बिंदु केंद्र रहा। मनोरंजन के लिए ऑनलाइन क्विज और सेल्फी स्क्रीन भी आगंतुकों को पसंद आए। नेशनल रेल म्यूजियम से मंगाए गए फेयरी क्वीन इंजन के मॉडल, मग, पेंटिंग्स एवं अन्य सामग्री भी सोवेनियर शॉप में प्रदर्शनी और बिक्री के लिए रखी गईं, जिन्हें सभी ने उत्सुकता से देखा और अपनी पसंद की सामग्री खरीदी।
Source/RSB

