माननीय प्रधानमंत्री जी के प्रस्तावित जनपद आगमन एवं उनके द्वारा श्रृंगवेरपुर स्थित निषादराज पार्क के वर्चुअल उद्घाटन किए जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार माँदड़ ने 09.12.2024 को श्रृंगवेरपुर स्थित निषादराज पार्क एवं राम घाट का निरीक्षण कर वहां पर करवाए गए निर्माण कार्यों की प्रगति, सफाई व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने श्रृंगवेरपुर धाम स्थल, निषादराज पार्क एवं राम घाट पर विशेष सफाई की व्यवस्था व सौंदर्यीकरण कराए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जॉइंट मजिस्ट्रेट श्री अनुभव सिंह से निषादराज पार्क में फेज-1 एवं फेज-2 के कार्यों की प्रगति की जानकारी ली, जिस पर उनके द्वारा बताया गया कि निषादराज पार्क के फेज-1 का कार्य पूर्ण हो गया है एवं फेज-2 का कार्य निर्माणाधीन है, और अवशेष कार्य भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी- वित्त एवं राजस्व श्री विनय सिंह, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अपराजिता सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Source/RSB

