सर्विस इंप्रूवमेंट ग्रुप (एसआईजी) की टीम ने फतेहपुर सीकरी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।

दिनांक 11.12.2024 को फतेहपुर सीकरी रेलवे स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक आगरा श्री तेज प्रकाश अग्रवाल के मार्गदर्शन में और सहायक वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग श्री वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में सर्विस इंप्रूवमेंट ग्रुप टीम द्वारा स्टेशन के एक सिरे से दूसरे सिरे तक निरीक्षण किया। जिसके अंतर्गत स्टेशन, प्रतीक्षालय कक्ष, प्लेटफॉर्म, कैटरिंग स्टाल, बुकिंग ऑफिस, सर्कुलेटिंग एरिया, रिजर्वेशन ऑफिस और वाटर बूथ आदि का गहनता पूर्वक निरीक्षण किया गया और उसके बारे में दिशा-निर्देश दिए गए। जिन बिंदुओं पर इंप्रूवमेंट की जरूरत थी, उन्हें संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। यात्री सुविधाओं के रखरखाव और उन्हें बेहतर बनाने हेतु मंडल के अधिकारियों द्वारा स्टेशन पर कार्यरत निरीक्षकों और पर्यवेक्षकों को काउंसिल किया गया और स्टेशन की सफाई उच्च स्तरीय बनाए रखने हेतु विशेष जोर दिया गया। स्टेशन में जो भी कमियां और जरूरतें हैं, उन्हें दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए जाते हैं, जिससे यात्रियों की सुविधाओं में वृद्धि की जा सके तथा उन्हें कम से कम असुविधाओं का सामना करना पड़े। इस निरीक्षण के दौरान सहायक वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग श्री वीरेंद्र सिंह के साथ सहायक सुरक्षा आयुक्त श्री टी के अग्निहोत्री, सहायक मंडल संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर श्री मुकेश मीना और अन्य अधिकारी, सुपरवाइज़र और कर्मचारी शामिल थे।

Source/RSB

Previous Next