गया स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के मद्देनजर ब्लॉक लिए जाने के कारण ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव।

गया स्टेशन का पुनर्विकास कार्य तीव्रगति से किया जा रहा है। इसी के मद्देनजर गया स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 06 एवं 07 पर दिनांक 24.11.2024 से 07.01.2025 तक 45 दिनों का ब्लॉक लिए जाने के कारण गया स्टेशन से खुलने/पहुंचने तथा गुजरने वाली ट्रेनों के परिचालन में निम्नानुसार बदलाव किया गया है:

मार्ग परिवर्तन:

  1. गाड़ी संख्या 03253 पटना-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन का परिचालन 25.11.2024 से 06.01.2025 तक परिवर्तित मार्ग वाया पटना-झाझा-प्रधानखंटा-धनबाद के रास्ते किया जाएगा।
  2. गाड़ी संख्या 07255 हैदराबाद-पटना स्पेशल ट्रेन का परिचालन 27.11.2024 से 01.01.2025 तक परिवर्तित मार्ग वाया धनबाद-प्रधानखंटा-झाझा-पटना के रास्ते किया जाएगा।
  3. गाड़ी संख्या 07256 सिकंदराबाद-पटना स्पेशल ट्रेन का परिचालन 29.11.2024 से 03.01.2025 तक परिवर्तित मार्ग वाया धनबाद-प्रधानखंटा-झाझा-पटना के रास्ते किया जाएगा।
  4. गाड़ी संख्या 13243 पटना-गया-भभुआ रोड एक्सप्रेस का परिचालन 24.11.2024 से 07.01.2025 तक परिवर्तित मार्ग वाया पटना-आरा-सासाराम के रास्ते किया जाएगा।
  5. गाड़ी संख्या 13244 भभुआ रोड-गया-पटना एक्सप्रेस का परिचालन 24.11.2024 से 07.01.2025 तक सासाराम-आरा-पटना के रास्ते किया जाएगा।
  6. गाड़ी संख्या 14223 राजगीर-वाराणसी बुद्धपूर्णिमा एक्सप्रेस का परिचालन 23.11.2024 से 06.01.2025 तक पटना-बक्सर-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते किया जाएगा।
  7. गाड़ी संख्या 14224 वाराणसी-राजगीर बुद्धपूर्णिमा एक्सप्रेस का परिचालन 23.11.2024 से 06.01.2025 तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-बक्सर-पटना के रास्ते किया जाएगा।
  8. गाड़ी संख्या 18623 इसलामपुर-हटिया एक्सप्रेस का परिचालन 23.11.2024 से 06.01.2025 तक पटना-इसलामपुर-तिलैया-पैमार-बंधुआ के रास्ते किया जाएगा।
  9. गाड़ी संख्या 18624 हटिया-इसलामपुर एक्सप्रेस का परिचालन 23.11.2024 से 06.01.2025 तक बंधुआ-पैमार-तिलैया-इसलामपुर-पटना के रास्ते किया जाएगा।

दिनांक 24.11.2024 से 07.01.2025 तक परिचालन रद्द की गई ट्रेनें:

  1. गाड़ी संख्या 03336 गया-पटना मेमू
  2. गाड़ी संख्या 03353 पटना-गया मेमू
  3. गाड़ी संख्या 03381 गया-डेहरी ऑन सोन मेमू
  4. गाड़ी संख्या 03382 डेहरी ऑन सोन-गया मेमू
  5. गाड़ी संख्या 03385 झाझा-गया पैसेंजर स्पेशल
  6. गाड़ी संख्या 03386 गया-झाझा पैसेंजर स्पेशल
  7. गाड़ी संख्या 03390 गया-किउल पैसेंजर स्पेशल
  8. गाड़ी संख्या 03393 किउल-गया पैसेंजर स्पेशल
  9. गाड़ी संख्या 03394 गया-किउल पैसेंजर स्पेशल
  10. गाड़ी संख्या 03613 पटना-गया पैसेंजर स्पेशल
  11. गाड़ी संख्या 03614 गया-पटना पैसेंजर स्पेशल
  12. गाड़ी संख्या 05510/05509 जमालपुर-सहरसा-जमालपुर पैसेंजर स्पेशल

इसके साथ ही निम्नलिखित ट्रेनों का भी परिचालन रद्द किया गया है:

  1. गाड़ी संख्या 03313 राजेंद्रनगर टर्मिनल-गया एक्सप्रेस स्पेशल (23.11.2024 से 06.01.2025 तक)
  2. गाड़ी संख्या 03314 गया-राजेंद्रनगर टर्मिनल एक्सप्रेस स्पेशल (24.11.2024 से 07.01.2025 तक)
  3. गाड़ी संख्या 03615 जमालपुर-गया पैसेंजर स्पेशल (24.11.2024 से 08.01.2025 तक)
  4. गाड़ी संख्या 03616 गया-जमालपुर पैसेंजर स्पेशल
  5. गाड़ी संख्या 03627 किउल-गया पैसेंजर स्पेशल (23.11.2024 से 07.01.2025 तक)

आंशिक समापन/प्रारंभ कर चलाई जाने वाली ट्रेनें:

  1. गाड़ी संख्या 03275/03276, 03337/03338, 03365/03340 एवं 03373/03374 (पटना-गया-पटना मेमू पैसेंजर) का आंशिक समापन एवं प्रारंभ चाकन्द में/से किया जाएगा।
  2. गाड़ी संख्या 14260 एवं 14262 (लखनऊ-गया एकात्मता एक्सप्रेस) का आंशिक समापन गया के बदले पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन में किया जाएगा।
  3. गाड़ी संख्या 14259 एवं 14261 (गया-लखनऊ एकात्मता एक्सप्रेस) का परिचालन गया के बदले पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से किया जाएगा।
  4. गाड़ी संख्या 15620 (कामाख्या-गया एक्सप्रेस) का आंशिक समापन गया के बदले मानपुर में किया जाएगा।
  5. गाड़ी संख्या 15619 (गया-कामाख्या एक्सप्रेस) का आंशिक प्रारंभ गया के बदले मानपुर से किया जाएगा।
  6. गाड़ी संख्या 22410 (आनंद विहार-गया गरीब रथ एक्सप्रेस) का आंशिक समापन गया के बदले पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन में किया जाएगा।
  7. गाड़ी संख्या 22409 (गया-आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस) का आंशिक प्रारंभ गया के बदले पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से किया जाएगा।
  8. गाड़ी संख्या 20802 (नई दिल्ली-इसलामपुर मगध एक्सप्रेस) का आंशिक समापन पटना जं. में किया जाएगा।
  9. गाड़ी संख्या 20801 (इसलामपुर-नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस) का आंशिक प्रारंभ इसलामपुर के बजाए पटना जं. से किया जाएगा।

किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए यात्रा से पहले १३९ डायल कर के ट्रेन का समय सुनिश्चित करें।

Source/ECR

Previous Next