उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल के राजपुरा-बठिंडा रेलखंड के पटियाला स्टेशन पर दोहरीकरण कार्य हेतु नॉन-इंटरलॉकिंग ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार इस कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्नलिखित रेलसेवाएं प्रभावित रहेंगी:
आंशिक रूप से रद्द रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से):
- गाड़ी संख्या 14735, श्रीगंगानगर-अंबाला रेलसेवा, जो दिनांक 30.11.2024 से 08.12.2024 तक श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी, बठिंडा तक ही संचालित होगी। यह रेलसेवा बठिंडा-अंबाला स्टेशनों के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 14736, अंबाला-श्रीगंगानगर रेलसेवा, जो दिनांक 01.12.2024 तक अंबाला से प्रस्थान करेगी, अंबाला के स्थान पर बठिंडा स्टेशन से संचालित होगी। यह रेलसेवा अंबाला-बठिंडा स्टेशनों के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
पटियाला के स्थान पर दौउ कलां/धबलान स्टेशन पर ठहराव करने वाली रेलसेवाएं:
- गाड़ी संख्या 14887, ऋषिकेश-बाड़मेर रेलसेवा, जो दिनांक 02.12.2024 से 07.12.2024 तक ऋषिकेश से प्रस्थान करेगी, पटियाला स्टेशन के स्थान पर दौउ कलां स्टेशन पर ठहरेगी।
- गाड़ी संख्या 14888, बाड़मेर-ऋषिकेश रेलसेवा, जो दिनांक 02.12.2024 से 07.12.2024 तक बाड़मेर से प्रस्थान करेगी, पटियाला स्टेशन के स्थान पर धबलान स्टेशन पर ठहरेगी।
- गाड़ी संख्या 14525, अंबाला-श्रीगंगानगर रेलसेवा, जो दिनांक 03.12.2024 से 08.12.2024 तक अंबाला से प्रस्थान करेगी, पटियाला स्टेशन के स्थान पर दौउ कलां स्टेशन पर ठहरेगी।
- गाड़ी संख्या 14526, श्रीगंगानगर-अंबाला रेलसेवा, जो दिनांक 02.12.2024 से 08.12.2024 तक श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी, पटियाला स्टेशन के स्थान पर धबलान स्टेशन पर ठहरेगी।
- गाड़ी संख्या 14815, श्रीगंगानगर-ऋषिकेश रेलसेवा, जो दिनांक 03.12.2024 से 08.12.2024 तक श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी, पटियाला स्टेशन के स्थान पर धबलान स्टेशन पर ठहरेगी।
- गाड़ी संख्या 14816, ऋषिकेश-श्रीगंगानगर रेलसेवा, जो दिनांक 02.12.2024 से 08.12.2024 तक ऋषिकेश से प्रस्थान करेगी, पटियाला स्टेशन के स्थान पर दौउ कलां स्टेशन पर ठहरेगी।
किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए यात्रा से पहले १३९ डायल कर के ट्रेन का समय सुनिश्चित करें।
Source/NWR

