दिनांक 21 नवंबर, 2024 को वाराणसी स्थित बरेका (बनारस रेल इंजन कारखाना) में रेलवे बोर्ड के सतर्कता निदेशालय द्वारा आयोजित सतर्कता क्षेत्रीय निष्पादन समीक्षा बैठक 2024 का शुभारंभ हुआ। यह महत्वपूर्ण दो दिवसीय बैठक 21 और 22 नवंबर को आयोजित की जा रही है।
बैठक की अध्यक्षता रेलवे बोर्ड के प्रमुख कार्यकारी निदेशक (सतर्कता) श्री डी.के. सिंह ने की। इस अवसर पर बरेका के महाप्रबंधक श्री एन.पी. सिंह एवं श्री डी.के. सिंह ने संयुक्त रूप से सतर्कता बुलेटिन "प्रबोध" का विमोचन किया।
बैठक में क्षेत्रीय रेलों और उत्पादन इकाइयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसका उद्देश्य सतर्कता से जुड़े कार्यों की समीक्षा और भविष्य की योजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लेना है।
Source/BLW

