05017/05018 मऊ-उधना-मऊ साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार।

रेलवे प्रशासन द्वारा दीपावली एवं छठ पर्व पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए पूर्व से चलाई जा रही 05017/05018 मऊ-उधना-मऊ साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी की संचालन अवधि का विस्तार किया गया है। यह गाड़ी मऊ से 16 नवम्बर, 2024 तथा उधना से 17 नवम्बर, 2024 को 01 अतिरिक्त फेरे के लिए निम्नवत चलाई जाएगी।

05017 मऊ-उधना पूजा विशेष गाड़ी 16 नवम्बर, 2024 को मऊ से 05.30 बजे प्रस्थान कर बेलथरा रोड से 06.17 बजे, सलेमपुर से 06.42 बजे, भटनी से 07.05 बजे, देवरिया सदर से 07.30 बजे, गोरखपुर से 09.30 बजे, खलीलाबाद से 10.10 बजे, बस्ती से 10.40 बजे, गोंडा से 12.00 बजे, बाराबंकी से 13.27 बजे, बादशाहनगर से 14.02 बजे, ऐशबाग से 14.40 बजे, कानपुर सेंट्रल से 16.10 बजे, टूंडला से 19.10 बजे, आगरा फोर्ट से 20.25 बजे, बयाना से 22.05 बजे, गंगापुर सिटी से 23.00 बजे, दूसरे दिन कोटा से 01.25 बजे, भवानी मंडी से 02.15 बजे, शामगढ़ से 02.40 बजे, नागदा से 04.30 बजे, रतलाम से 06.25 बजे तथा वडोदरा से 10.30 बजे छूटकर उधना 12.30 बजे पहुंचेगी।

वापसी यात्रा में 05018 उधना-मऊ पूजा विशेष गाड़ी 17 नवम्बर, 2024 को उधना से 15.00 बजे प्रस्थान कर वडोदरा से 16.40 बजे, रतलाम से 21.40 बजे, नागदा से 22.42 बजे, शामगढ़ से 23.40 बजे, भवानी मंडी से 23.55 बजे, दूसरे दिन कोटा से 01.25 बजे, गंगापुर सिटी से 03.30 बजे, बयाना से 03.52 बजे, आगरा फोर्ट से 06.40 बजे, टूंडला से 07.50 बजे, कानपुर सेंट्रल से 10.55 बजे, ऐशबाग से 12.30 बजे, बादशाहनगर से 13.02 बजे, बाराबंकी से 13.37 बजे, गोंडा से 15.15 बजे, बस्ती से 16.35 बजे, खलीलाबाद से 17.02 बजे, गोरखपुर से 17.55 बजे, देवरिया सदर से 18.50 बजे, भटनी से 19.15 बजे, सलेमपुर से 19.37 बजे तथा बेलथरा रोड से 20.02 बजे छूटकर मऊ 21.00 बजे पहुंचेगी।

इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 16, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02 तथा एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाए जाएंगे।

किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए यात्रा से पहले १३९ डायल कर के ट्रेन का समय सुनिश्चित करें।

Source/NER

Previous Next