मध्य रेल सतर्कता जागरूकता अभियान 2026 — आचरण नियम एवं हितों के टकराव पर सेमिनार

मध्य रेल के सतर्कता संगठन द्वारा दिनांक 05.10.2026 को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई स्थित मध्य रेल मुख्यालय कार्यालय के “चिंतन कॉन्फ्रेंस हॉल” में “आचरण नियम एवं हितों का टकराव” विषय पर एक सेमिनार आयोजित किया गया

इस सेमिनार का संचालन श्री कुलदीप जैन, पूर्व वरिष्ठ उप महाप्रबंधक एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी, पश्चिम रेलवे द्वारा किया गया।

इस अवसर पर श्री आदित्य कुमार, प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी, श्री नीरज कुमार दोहरे, उप महाप्रबंधक एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी, मध्य रेल मुख्यालय एवं मुंबई मंडल के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

मध्य रेल के अन्य मंडलों एवं उत्पादन इकाइयों के अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस कार्यक्रम में भाग लिया।

यह सेमिनार सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत आयोजित किया गया, जो दिनांक 17.08.2026 से 16.11.2026 तक मनाया जा रहा है। इस वर्ष अभियान का विषय “समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा” (Probity for Prosperity) है, जिसका उद्देश्य संगठन के सभी स्तरों पर नैतिक आचरण, जवाबदेही और सतर्कता की भावना को बढ़ावा देना है।

Source – CR & RSB

Previous Next