लखनऊ चारबाग रेलवे स्टेशन का डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने किया निरीक्षण

उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री सुनील कुमार वर्मा ने लखनऊ चारबाग रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन भवन, छत एवं जल निकासी व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने प्लेटफॉर्म अंडरपास तथा प्लेटफॉर्म संख्या 4 एवं 5 पर चल रहे कार्यों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान स्टेशन पर चल रहे विकास एवं रखरखाव कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर उन्हें पूरा करने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और स्टेशन परिसर में सुरक्षित एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

Source – NR & RSB

Previous Next