भिण्ड स्टेशन पर आयोजित हुआ संरक्षा सेमिनार, रेल कर्मियों को संरक्षा के प्रति किया जागरूक

दिनांक 26.09.2026 को मंडल रेल प्रबंधक झाँसी श्री अनिरुद्ध कुमार के निर्देशानुसार एवं वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी झाँसी श्री गिरीश कंचन के निर्देशन में भिंड स्टेशन पर संरक्षा सेमिनार का आयोजन किया गया । जिसमे सेफ्टी कांउसलर / लोको और सेफ्टी कांउसलर/विधुत सहित लगभग 50 रेल कर्मचारियों ने भाग लिया | संरक्षा सेमिनार में 1. ट्रेनों में हॉट एक्सल का पता लगाना और उस पर कार्रवाई, 2. आग से बचाव, 3. DC/RC मेमो का महत्व, 4. SPAD(सिग्नल पास एट डेंजर) से बचने के लिए सावधानी, 5. OHE के रखरखाव में सावधानी, 6. पॉइंट और क्रॉसिंग का सही रखरखाव, 7. शंटिंग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां इत्यादि के विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। संरक्षा सेमिनार की अध्यक्षता श्री के के द्विवेदी, सेफ्टी कांउसलर/लोको झाँसी / द्वारा की गई।

Source – RSB

Previous Next