हैदराबाद डिवीजन के मलकाजगिरि-कामारेड्डी सेक्शन पर कवच 4.0 का सफल संचालन
भारतीय रेलवे ने रेल सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। दक्षिण मध्य रेलवे (SCR) पर पहली बार कवच संस्करण 4.0 का सफल संचालन शुरू किया गया है।
हैदराबाद मंडल के मलकाजगिरि-कामारेड्डी खंड पर 108 किलोमीटर से अधिक रेल मार्ग को कवच संस्करण 3.2 से अपग्रेड कर कवच 4.0 से लैस किया गया है।
दक्षिण मध्य रेलवे में पहले से 1,465 किलोमीटर मार्ग पर कवच 3.2 के सफल संचालन से मिले अनुभव के आधार पर कवच 4.0 में कई तकनीकी सुधार किए गए हैं। नया संस्करण बेहतर सुरक्षा, उन्नत तकनीक, अधिक विश्वसनीयता और सुरक्षित ट्रेन संचालन को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है।
भारतीय रेलवे की योजना कवच 4.0 को देशभर में व्यापक स्तर पर लागू करने की है, जिससे रेल परिचालन की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सकेगा।
Source – SCR & RSB

