ललितपुर रेलवे स्टेशन पर सघन फोर्ट्रेस चेकिंग अभियान, 125 प्रकरण दर्ज, ₹1,37,025 जुर्माना वसूल

मंडल रेल प्रबंधक, झाँसी श्री अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमन वर्मा के नेतृत्व में झाँसी मंडल के ललितपुर रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों के विरुद्ध सघन "फोर्ट्रेस चेकिंग अभियान" चलाया गया।

अभियान के दौरान स्टेशन एवं ट्रेनों में व्यापक जांच की गई, जिसमें कुल 125 प्रकरण दर्ज किए गए तथा विभिन्न अनियमितताओं के विरुद्ध ₹1,37,025 (एक लाख सैंतीस हजार पच्चीस रुपये) का रेल राजस्व जुर्माने के रूप में वसूल किया गया।

इस विशेष जांच अभियान में टिकट जांच स्टाफ श्री संजय कुमार सोनकर, श्री अभिजीत शुक्ला, श्री नीरज वर्मा एवं श्री अभिषेक जगधारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों से अपील की गई है कि वे सदैव वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें तथा रेलवे नियमों का पालन करें। बिना टिकट अथवा अनियमित यात्रा करने वालों के विरुद्ध आगे भी इस प्रकार के विशेष जांच अभियान निरंतर चलाए जाते रहेंगे।

Source- RSB

Previous Next