वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFCC) की जेएनपीटी से कनेक्टिविटी शुरू होने के बाद एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए, दिनांक 20.06.2026 को मुंबई मंडल के माध्यम से पहली बार डबल स्टैक कंटेनर रेक को लोड किया गया। यह रेक जेएनपीटी से संजन गति शक्ति मल्टी-मॉडल टर्मिनल (जो वेस्टर्न रेलवे के मुंबई डिवीज़न में संजन स्टेशन से जुड़ा है) के लिए रवाना की गई, जिसे मुंबई मंडल के अंतर्गत आने वाले संजन रेलवे स्टेशन द्वारा सेवा प्रदान की जाती है।
45 बीएलसीएम ए/बी वैगनों (बोगी लो प्लेटफॉर्म कंटेनर मॉडिफाइड फ्लैट वैगन) वाली इस रेक को दिनांक 20.06.2026 को लोड किया गया तथा दिनांक 21.06.2026 को जेएनपीटी से प्रेषित किया गया। इस रेक में कुल 180 टीईयू (TEUs) कंटेनर लोड किए गए, जिनका कुल भार 2,544.07 टन था। यह रेक पश्चिमी डीएफसीसी मार्ग से 232 किलोमीटर की दूरी तय की ।
जेएनपीटी से पश्चिमी डीएफसीसी के माध्यम से डबल स्टैक कंटेनर परिचालन की शुरुआत के साथ ही दिनांक 20.06.2026 को दो अन्य डबल स्टैक कंटेनर रेक भी लोड की गईं। उनका विवरण निम्नानुसार है—
1. जेएनपीटी से GDGH (गढ़ी हरसरू, दिल्ली मंडल)
2. जेएनपीटी से CGMV (छोटा उदयपुर, वडोदरा मंडल)
जेएनपीटी पोर्ट टर्मिनलों से पश्चिमी डीएफसीसी के माध्यम से सीधे डबल स्टैक कंटेनर ट्रेनों का संचालन माल परिवहन की दक्षता बढ़ाने, पारगमन समय कम करने तथा बंदरगाह से माल निकासी क्षमता को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह पहल लॉजिस्टिक्स क्षेत्र को मजबूत बनाने, सड़कों पर यातायात दबाव कम करने तथा राष्ट्रीय रेल योजना और प्रधानमंत्री गति शक्ति कार्यक्रम के लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Source- CR

