श्री अश्विनी वैष्णव, माननीय रेल, सूचना एंव प्रसारण, इलेक्ट्रानिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री, भारत सरकार 22 मई 2026 को जालोर से भुज-दिल्ली वाया भीलडी-जालोर-पाली मारवाड़-मारवाड जं को हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

जालोर का पहली बार राजधानी से सीधा सम्पर्क होगा स्थापित

श्री अश्विनी वैष्णव, माननीय रेल, सूचना एंव प्रसारण, इलेक्ट्रानिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री, भारत सरकार 22 मई 2026 को जालोर से भुज-दिल्ली वाया भीलडी-जालोर-पाली मारवाड़-मारवाड जं को उद्घाटन स्पेशल रेल सेवा हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस अवसर पर श्री लूंबाराम, माननीय सांसद-जालोर सहित अन्य जन प्रतिनिधिगण भी उपस्थित रहेंगे।

भुज से दिल्ली संचालित होने वाले रेलसेवा का अंजार, गांधीधाम, भचाउ, भीलडी, धनेरा, रानीवाडा, मारवाड भीनमाल, मोदरान, जालोर, मोकलसर, समदडी, लूनी, पाली मारवाड़, मारवाड जं, ब्यावर, अजमेर, किषनगढ़, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई, अलवर और रेवाडी स्टेशनों पर ठहराव होने से क्षेत्र के निवासी लाभान्वित होंगे।

जोलार और आसपास के क्षेत्र के लिए यह रेलसेवा विशेष रूप से महत्वपूर्ण सिद्व होंगी क्योंकि इससे पहली बार राजस्थान और देष की राजधानी से सीधा संपर्क स्थापित हो रहा है।

नई रेल सेवा पश्चिमी भारत और उत्तर भारत के बीच मजबूत संपर्क स्थापित करते हुए विकास में अहम योगदान प्रदान करेगी।

Source-PIB&RSB

Previous Next