भारतीय रेल द्वारा "विश्व पर्यावरण दिवस 2026" अभियान के अंतर्गत पश्चिम मध्य रेत के तीनों मण्डलों जबलपुर, कोटा एवं भोपाल में 15 मई से 5 जून 2026 तक विभिन्न पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस अभियान की थीम जलवायु परिवर्तन धरती माँ की चुनौतियाँ" (Climate Change - Focusing on the challenges posed by Mother Earth) है। अभियान के अंतर्गत स्वच्छ स्टेशन, प्लास्टिक प्रदूषण में कमी, पर्यावरण संरक्षण एवं सतत जीवनशैली को बढ़ावा देने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
कोटा मण्डलः- विश्व पर्यावरण दिवस अभियान-2026 का शुभारंभ शपथ समारोह के साथ किया गया। अपर मंडल रेल प्रबंधक ने मंडल के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। शपथ में प्रतिभागियों ने पर्यावरण की रक्षा के लिए अपने दैनिक जीवन में हर संभव बदलाव ताने तथा अपने परिवार, मित्रों और अन्य लोगों को पर्यावरण के अनुकूल आदतों एवं व्यवहारों के महत्व के विषय में सतत रूप से प्रेरित करने का संकल्प लिया। इस अभियान के पहले चरण (15 से 18 मई) में स्टेशनों पर पोस्टर, बैनर एवं डिजिटल संदेशों के माध्यम से जलवायु परिवर्तन, एकल उपयोग प्लास्टिक को न कहें तथा पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली विषयों पर जागरूकता फैलाई गई। साथ ही #MissionLiFE हैशटैग के साथ सोशल मीडिया अभियान भी चलाया गया।
मंडल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस अभियान के अंतर्गत आगामी दिनों में रेलवे कर्मचारियों को जलवायु कार्रवाई, अपशिष्ट प्रबंधन एवं सतत प्रथाओं पर प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
भोपाल मण्डलः- मंडल के विभिन्न रेलवे प्रतिष्ठानों एवं प्रशिक्षण केंद्रों में रेलवे कर्मचारियों के लिए जलवायु परिवर्तन, अपशिष्ट प्रबंधन एवं सतत कार्यप्रणालियों विषय पर विशेष कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बीटीसी (सी एंड डब्ल्यू) इटारसी, बीटीसी ईएलएस (टीआरएस) इटारसी, डीजल लोको शेड इटारसी, डीआरएम कार्यालय भोपाल, एरिया ट्रेनिंग सेंटर आरकेएमपी तथा भोपाल मंडल के सभी प्रशिक्षण केंद्रों में आयोजित किए गए। कार्यशालाओं के माध्यम से कर्मचारियों को जलवायु परिवर्तन के प्रभाव, अपशिष्ट पृथक्करण, प्लास्टिक उपयोग में कमी तथा पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण हेतु सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया गया। वहीं एरिया ट्रेनिंग सेंटर, आरकेएमपी में जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरणीय चुनौतियों पर विशेष कार्यशाला आयोजित कर कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनने के लिए प्रेरित किया गया। रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के बीच "Carry Your Own Water Bottle अभियान चलाकर स्वयं की पानी की बोतल उपयोग करने हेतु प्रेरित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य सिंगत यूज़ प्लास्टिक के उपयोग को कम करना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनभागीदारी बढ़ाना रहा।
भोपाल मंडल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस अभियान के अंतर्गत आगामी दिनों में स्वच्छता अभियान, प्लास्टिक मुक्त वातावरण, जल संरक्षण, वृक्षारोपण, ई-वेस्ट जागरूकता, सतत जीवनशैली एवं ऊर्जा संरक्षण से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन भी किया जाएगा।
जबलपुर मण्डलः- मण्डल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर दिनांक 15 मई से 05 जून 2026 तक विश्व पर्यावरण दिवस अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के सफत क्रियान्वयन हेतु जबलपुर मंडत में नोडल ऑफिस EnHM Cell, यांत्रिक विभाग के माध्यम से प्रतिदिन आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में मंडल के विभिन्न विभागों द्वारा जबलपुर, कटनी, नई कटनी, सतना, रीवा, दमोह एवं पिपरिया स्टेशनों पर शपथ ग्रहण समारोह एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जलवायु परिवर्तन (Climate Change) के प्रति जागरूक करते हुए पर्यावरण संरक्षण हेतु आवश्यक एवं पर्यावरण अनुकूल उपाय अपनाने की सलाह दी गई। कर्मचारियों को दैनिक जीवन में प्लास्टिक के उपयोग को कम करने, अधिकाधिक वृक्षारोपण करने, ऊर्जा एवं जल संरक्षण को अपनाने तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही सभी को कचरे को निर्धारित स्थान अथवा डस्टबिन में ही डालने हेतु समझाइश दी गई तथा स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया गया। इसी क्रम में जबलपुर, कटनी, नई कटनी जंक्शन, सतना, रीवा, दमोह, पिपरिया सहित मंडल के अन्य स्टेशनों पर यात्रियों को कचरे के पृथक्करण एवं उसके उचित निष्पादन के प्रति जागरूक करने हेतु पम्पलेट्स वितरित किए गए। अभियान के माध्यम से यात्रियों को सूखा एवं गीता कचरा अलग-अलग रखने, स्वच्छ स्टेशन बनाए रखने तथा पर्यावरण सरक्षण में अपनी सहभागिता सुनिश्क्षित करने हेतु प्रेरित किया गया।
उल्लेखनीय है कि सम्पूर्ण पश्चिम मध्य रेल पर विश्व पर्यावरण दिवस की थीम "Climate Change - Focusing on the Challenges Posed by Mother Earth" के अंतर्गत पृथ्वी के समक्ष उपस्थित पर्यावरणीय चुनौतियों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
पश्चिम मध्य रेलवे पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति सतत रूप से प्रतिबद्ध है तथा अभियान अवधि में विभिन्न जन-जागरूकता एवं हरित पहल कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जाएगा।
सम्पूर्ण पश्चिम मध्य रेल पर इस अभियान का समापन 5 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के दिन किया जाएगा।
Source-WCR

