बरेका का प्रेरक कदम - “पूल्ड वाहन दिवस” के जरिए दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा मितव्ययता, ऊर्जा संरक्षण एवं प्रेरक कार्य संस्कृति विकसित करने की अपील के क्रम में बनारस रेल इंजन कारखाना में दिनांक 16 मई 2026 (शनिवार) को महाप्रबंधक श्री आशुतोष पंत के दिशा-निर्देशन में “पूल्ड वाहन दिवस” का सफल आयोजन किया गया।

इस अभिनव पहल का उद्देश्य ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, ईंधन की बचत तथा उपलब्ध संसाधनों के समुचित एवं जिम्मेदारी पूर्वक उपयोग को बढ़ावा देना है। साथ ही, यह पहल अधिकारियों एवं कर्मचारियों में सामाजिक उत्तरदायित्व, सामूहिक सहभागिता तथा सतत विकास के प्रति जागरूकता विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

महाप्रबंधक श्री आशुतोष पंत के मार्गदर्शन में बरेका के प्रमुख मुख्य विभागाध्यक्षों,विभागाध्यक्षों एवं अधिकारियों ने कार्यालय आने-जाने हेतु साझा वाहन व्यवस्था को अपनाया। कई अधिकारी एक ही वाहन में सामूहिक रूप से कार्यालय पहुंचे, जिससे न केवल ईंधन की बचत हुई बल्कि कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने का भी सकारात्मक संदेश गया।

इस अवसर पर अनेक अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए साइकिल का उपयोग किया, जबकि कुछ अधिकारी पैदल ही कार्यालय पहुंचे। यह पहल केवल एक प्रशासनिक व्यवस्था न होकर, स्वस्थ जीवनशैली, पर्यावरणीय चेतना एवं उत्तरदायी कार्य संस्कृति को प्रोत्साहित करने का प्रेरणादायी उदाहरण बनी।

जन संपर्क अधिकारी श्री राजेश कुमार के अनुसार

बरेका प्रशासन द्वारा भविष्य में भी ऐसी जन-जागरूकता एवं पर्यावरण हितैषी पहलों को निरंतर प्रोत्साहित किया जाता रहेगा, जिससे “हरित एवं स्वच्छ कार्य संस्कृति” को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।

Source-RSB

Previous Next