अमृतसर–न्यू जलपाईगुड़ी के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस का शुभारम्भ, यात्रियों को बड़ी राहत

अमृतसर और न्यू जलपाईगुड़ी के यात्रियों को बड़ी सौगात देते हुए केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने अमृतसर–न्यू जलपाईगुड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस नई ट्रेन सेवा के शुरू होने से पंजाब और पूर्वी भारत के बीच रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी। साथ ही बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और पंजाब के यात्रियों को सीधी एवं सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा।

रेलवे के अनुसार, अमृत भारत एक्सप्रेस से लंबी दूरी की यात्रा अधिक आरामदायक और किफायती बनेगी। ट्रेन में आधुनिक यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे सफर बेहतर होगा। इसके अलावा इस नई सेवा से पर्यटन, व्यापार और स्थानीय रोजगार को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

नई ट्रेन शुरू होने से यात्रियों का समय बचेगा और पूर्वी भारत से पंजाब आने-जाने वाले लोगों को बेहतर रेल सुविधा मिल सकेगी।

Source-RSB

Previous Next