अपर मंडल रेल प्रबंधक/सामान्य श्री दीपक कुमार द्वारा दादरी स्टेशन एवं आईसीडी दादरी का निरीक्षण

दिनांक 17 अप्रैल 2026 को अपर मंडल रेल प्रबंधक/सामान्य (ADRM/G) श्री दीपक कुमार द्वारा दादरी स्टेशन, स्टेशन परिसर तथा आईसीडी दादरी (ICD Dadri) का विस्तृत निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने यात्री सुविधाओं, स्टेशन भवन, रनिंग रूम की व्यवस्थाओं एवं निर्माणाधीन नए फुट ओवर ब्रिज (FOB) के कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित एवं सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं।

श्री कुमार ने विशेष रूप से स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, प्रतीक्षालय एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। साथ ही, निर्माणाधीन FOB के कार्य को निर्धारित समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने पर बल दिया। आईसीडी दादरी में निरीक्षण के दौरान माल ढुलाई एवं लॉजिस्टिक्स से संबंधित व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई तथा कार्यकुशलता बढ़ाने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Previous Next