रेलवे बोर्ड के सदस्य (अवसंरचना) श्री विवेक कुमार गुप्ता द्वारा अयोध्या धाम और लखनऊ चारबाग स्टेशन का निरीक्षण।

रेलवे बोर्ड के सदस्य (अवसंरचना) श्री विवेक कुमार गुप्ता ने हाल ही में अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन पर विकसित किए जा रहे एयर कॉन्कोर्स, यात्री आश्रय तथा कमांड सेंटर का अवलोकन किया और स्टेशन पर चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

अपने दौरे के क्रम में श्री विवेक कुमार गुप्ता ने लखनऊ चारबाग रेलवे स्टेशन का भी दौरा किया। यहां उन्होंने स्टेशन पर वर्तमान में चल रहे विभिन्न निर्माण एवं अवसंरचना विकास कार्यों की प्रगति पर अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की तथा परियोजनाओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण और अवसंरचना विकास यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को कार्यों की नियमित निगरानी और प्रभावी समन्वय के माध्यम से परियोजनाओं के सफल क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

Source/RSB

Previous Next