ग्वालियर स्टेशन पर बिना टिकट और अनधिकृत यात्रा करने वालों के विरुद्ध चलाया गया विशेष किलाबंदी टिकट जांच अभियान।

मंडल रेल प्रबंधक (DRM) झांसी के निर्देशानुसार व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमन वर्मा के मार्गदर्शन में, सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री आर. के. वर्मा के नेतृत्व में बिना टिकट यात्रियों की रोकथाम हेतु दिनांक 06.01.2026 को ग्वालियर स्टेशन पर विशेष किलाबंदी जांच अभियान चलाया गया।

इस अभियान के दौरान ग्वालियर स्टेशन से गुजरने वाली लगभग 36 रेलगाड़ियों की सघन जांच की गई। बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा, बिना बुक लगेज और गंदगी फैलाने/धूम्रपान करने वाले कुल 132 यात्रियों को पकड़ा गया, जिनसे कुल 72,255 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।

उक्त जांच अभियान में मुख्य टिकट निरीक्षक (ग्वालियर) श्री राजीव शर्मा, श्री विकास श्रीवास्तव, श्री रामनिवास मीणा, श्री गोविंद भदोरिया, श्री आजेंद्र कुमार और श्री उमंग राजावत द्वारा अहम भूमिका निभाई गई।

मंडल रेल प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि वे सदैव उचित यात्रा टिकट लेकर ही यात्रा करें और रेल परिसर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग दें।

Source/RSB

Previous Next