मंडल रेल प्रबंधक आगरा, श्री गगन गोयल के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री हृषिकेश मौर्या के निर्देशन एवं मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री बीरेंद्र सिंह चौहान और सहायक वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग) श्री संजय गौतम के सुपरविजन में दिनांक 05.01.2026 को आगरा मंडल के मथुरा जंक्शन पर बिना टिकट, अनियमित यात्रा, बिना बुक सामान ले जाने वाले एवं रेल परिसर में गंदगी फैलाने वाले यात्रियों के विरुद्ध 'किलेबंदी टिकट जांच अभियान' चलाया गया।
उक्त जांच अभियान में मुख्य टिकट निरीक्षक श्री नागेन्द्र तिवारी एवं श्री हेमंत अग्रवाल (CTI स्टेशन) सहित बड़ी संख्या में टिकट चैकिंग स्टाफ मौजूद रहा। सघन चेकिंग को देखकर अनियमित यात्रियों में हड़कंप मचा रहा और पकड़े गए यात्रियों से निर्धारित जुर्माना वसूला गया।
इस अभियान के दौरान 80 बिना टिकट यात्रियों से 62,875 रुपये तथा 39 अनियमित यात्रियों से 17,310 रुपये और गंदगी फैलाने वाले 06 यात्रियों से 600 रुपये सहित कुल 125 यात्रियों से 80,785 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।
जनसंपर्क अधिकारी कु. प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि मंडल में इस प्रकार की जांच निरंतर कराई जा रही है, जिससे बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा, बिना बुक लगेज और गंदगी फैलाने वाले यात्रियों पर रोक लगाई जा सके। अतः यात्रियों से अनुरोध है कि वे उचित यात्रा टिकट लेकर एवं निर्धारित सीमा से अधिक सामान को बुक कराकर ही यात्रा करें तथा रेल परिसर में गंदगी न फैलाएं और धूम्रपान न करें।
Source/RSB

.jpg)