मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार के कुशल मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमन वर्मा के दिशा-निर्देशन में झाँसी मंडल में लगातार बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 20.11.2025 को उरई रेलवे स्टेशन पर विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 129 प्रकरण पकड़े गए, जिनसे कुल ₹1,07,120/- की जुर्माना राशि वसूल की गई।
इस अभियान में टिकट चेकिंग स्टाफ के रूप में श्री डी.आर. बोहरे, इम्तिआज़ रहमान, डी.के. साहू , अंशुल त्रिपाठी, आसिफ अली , देवी सिंह मीणा,ज्ञान सिंह ,अरुण कुमार राइ, एवं अभिषेक भदौरिया ने सक्रिय भूमिका निभाई।
भारतीय रेल यात्रियों से अपील करती है कि वे हमेशा मान्य टिकट के साथ ही यात्रा करें। बिना टिकट या अनियमित यात्रा करने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
Source/RSB

.jpg)