फतेहपुर स्टेशन अब होगा और भी आधुनिक, सुलभ और आकर्षक।

उत्तर मध्य रेलवे के अंतर्गत आने वाला फतेहपुर स्टेशन अब यात्रियों के लिए एक नए रूप में नजर आएगा। 33.10 करोड़ रुपये की स्वीकृत लागत से इस स्टेशन का कायाकल्प किया जा रहा है।

‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत स्टेशन को अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है ताकि यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा अनुभव मिल सके।

स्टेशन पर नया स्टेशन भवन और सेकंड एंट्री भवन, सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग और एप्रोच रोड का विकास किया जा रहा है। साथ ही, दिव्यांगजन के लिए विशेष सुविधाएं, आर्ट एंड कल्चर से सजे क्षेत्र, तथा टाइलवर्क और आकर्षक प्लेटफॉर्म लुक इसे और भी सुंदर बनाएंगे।

यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा अत्याधुनिक फुट ओवर ब्रिज (FOB) भी बनाया जा रहा है, जिससे प्लेटफॉर्मों के बीच आवाजाही और आसान हो जाएगी।

स्टेशन परिसर में 2200 वर्गमीटर अतिरिक्त प्लेटफॉर्म शेल्टर और 12120 वर्गमीटर प्लेटफॉर्म सुधार कार्य किया जा रहा है।

इस आधुनिक स्वरूप के साथ फतेहपुर स्टेशन न केवल यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाएगा, बल्कि यह शहर की पहचान को भी एक नया रूप देगा।

Source/RSB

Previous Next