सात माह में पश्चिम मध्य रेल ने 31 मिलियन टन से अधिक माल लदान किया, गत वर्ष की तुलना में लगभग 7 प्रतिशत अधिक माल लदान किया।

पश्चिम मध्य रेल महाप्रबंधक के निरंतर मॉनिटरिंग में पश्चिम मध्य रेल पर फ्रेट लोडिंग बढ़ाने के उद्देश्य से समय-समय पर विभिन्न बैठकें आयोजित की जाती हैं। इसी कड़ी में वाणिज्य/परिचालन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा जबलपुर, भोपाल एवं कोटा तीनों मंडलों में फ्रेट लोडिंग को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जिसके परिणामस्वरूप पश्चिम मध्य रेल ने चालू वित्तीय वर्ष के अक्टूबर 2025 माह में 04.34 मिलियन टन माल लदान किया।

इस प्रकार पश्चिम मध्य रेल गुड्स लोडिंग में चालू वित्तीय वर्ष 2025 के अप्रैल से अक्टूबर तक कुल 31.46 मिलियन टन माल लदान किया, जबकि गत वित्तीय वर्ष की इसी अवधि में 29.48 मिलियन टन माल लदान किया था, जो कि 6.71 प्रतिशत अधिक है।

माल यातायात के लिए निम्नलिखित प्रयास किए जा रहे हैं :-

  • नई रेल लाइन/दोहरीकरण/तिहरीकरण जैसे अधोसंरचना कार्यों में गति प्रदान की जा रही है।
  • मालगाड़ियों की औसत गति में वृद्धि करके अलग-अलग रेल खंड की क्षमता में वृद्धि और इन्फ्रास्ट्रक्चर को भी बढ़ाया। साथ ही साथ ऑपरेशनल सुधार भी किए गए।
  • गुड्स टर्मिनल की वर्किंग में सुधार एवं मालगाड़ियों के डिटेंशन को कम किया गया। इससे मालगाड़ियों के संचालन में तेजी आई और माल ढुलाई में वृद्धि हुई।
  • माल गोदामों में राउण्ड द क्लॉक यानि चौबीस घंटे लोडिंग एवं अनलोडिंग सेवाएँ शुरू की गईं।
  • नए माल गोदामों को विकसित करके उनका उन्नयन कार्य किया जा रहा है।
  • गतिशक्ति कार्गो टर्मिनल/साइडिंग को बढ़ाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

पश्चिम मध्य रेल द्वारा माल यातायात की उत्तरोत्तर वृद्धि के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है और आगे भी जारी रखेगा।

Source/WCR

Previous Next