आगरा रेलवे मंडल ने त्योहारों पर भीड़ को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु वृहत व्यवस्था की है।
ट्रेनों का संचालन:-
- आगरा मंडल से नियमित ट्रेनों के अलावा 52 ट्रेनों का विभिन्न दिशाओं में जैसे बिहार, कोलकाता, हावड़ा, लखनऊ, उदयपुर, दिल्ली, जयपुर, भोपाल की ओर संचालन किया जा रहा है।
- 04 गाड़ियों का विस्तार किया गया है जिसमें गाड़ी संख्या 14212/14211 नई दिल्ली-आगरा छावनी–नई दिल्ली इंटर सिटी एक्सप्रेस को ग्वालियर स्टेशन तक दिनांक -16.10.25 से 30.10.25 तक (15 दिन) के लिए व गाड़ी संख्या 64625 इटावा-आगरा छावनी /11808 आगरा छावनी–वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी मेमू को मथुरा तक 16.10.25 से 30.10.25 तक 15 दिन के लिए विस्तार किया गया है।
- आवश्यकता पड़ने पर विशेष गाड़ियों के संचालन हेतु अतिरिक्त रेक की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।
भीड़ प्रबंधन की तैयारियाँ:-
- वॉर रूम: मंडल में वॉर रूम बनाया गया है जिसकी राउंड द क्लॉक 24*7 निगरानी की जा रही है। वॉर रूम के माध्यम से स्टेशन एरिया तथा प्लेटफॉर्म की भीड़ को सीसीटीवी से मॉनिटर किया जा रहा है। सोशल मीडिया व रेल मदद पर मिलने वाली शिकायतें, कमेंट्स और वीडियो पर भी तुरंत कार्रवाई की जा रही है जिससे यात्रियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जा सके।
- प्लेटफॉर्म/सुरक्षा: आगरा मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल एवं वाणिज्य स्टाफ को भीड़ प्रबंधन एवं यात्रियों की सुरक्षा तथा सुविधा के लिए तैनात किया गया है।
- कैमरे: स्टेशनों पर कैमरे के माध्यम से भीड़ पर नजर रखी जाएगी और किसी भी घटना पर तुरंत कार्रवाई करने में मदद करेंगे।
- अस्थायी होल्डिंग एरिया: आगरा कैंट और मथुरा जंक्शन पर 540 स्क्वायर फीट वेटिंग एरिया बनाए जाएंगे ताकि यात्री अपनी ट्रेन का इंतजार आराम से कर सकें।
- यात्री सहायता केंद्र: यात्रियों की सुविधा हेतु आगरा कैंट, मथुरा जंक्शन सहित अन्य स्टेशनों पर सहायता केंद्र बनाए गए हैं।
- दिशावार ट्रेन संचालन: ट्रेनों का विभिन्न दिशाओं में जैसे बिहार, कोलकाता, हावड़ा, लखनऊ, उदयपुर, दिल्ली, जयपुर, भोपाल की ओर संचालन किया जा रहा है।
- अतिरिक्त टिकट काउंटर: त्योहारों पर अतिरिक्त यात्री भीड़ को देखते हुए स्टेशनों पर अतिरिक्त टिकट काउंटर भी खोले गए हैं।
- सोशल मीडिया: जनसंपर्क विभाग द्वारा सोशल मीडिया एवं प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से ट्रेनों की जानकारी लगातार शेयर की जा रही है जिससे कि यात्री सुविधाओं का लाभ उठा सकें।
इन तैयारियों का उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा प्रदान करना है।
Source/RSB

.jpg)