दिवाली और छठ पूजा के चलते भारी भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने 28 अक्टूबर तक पांच स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री अस्थायी रूप से रोक दी है। यह निर्णय नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार और गाजियाबाद स्टेशनों पर लागू होगा।
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि स्टेशनों पर भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।
रेलवे का कहना है कि इस निर्णय से प्लेटफॉर्म पर अनावश्यक भीड़ में कमी आएगी, जिससे यात्रियों की आवाजाही आसान होगी और ट्रेन संचालन में भी सुविधा बनी रहेगी। सुरक्षा बलों को भी भीड़ प्रबंधन में मदद मिलेगी।
Source/RSB

.jpg)